रूस का दावा - 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को किया तबाह, 28 देश यूक्रेन की मदद के लिए आए आगे

By: Pinki Sat, 26 Feb 2022 3:24:39

रूस का दावा - 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को किया तबाह, 28 देश यूक्रेन की मदद के लिए आए आगे

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन पर हमले के तीसरे दिन रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा, यूक्रेनी नौसेना की 8 नौकाओं को भी तबाह कर दिया गया।

इसके पहले यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया गया। इस धमाके से कई रिहायशी इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा। इसी बीच रूस ने मेलिटोपोल शहर पर भी कब्जा कर लिया। वहीं, यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया। इसी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि ब्रिटेन और अमेरिका सहित कुल 28 देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं और ये देश रूस का सामना करने के लिए हथियार देंगे। इसके पहले हालातों को देखते हुए अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com